जयपुर। वसुंधरा राजे समर्थक मंच की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मंच को जिले स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्व भाजपा शासन मे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की उपलब्धियों और जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर भाजपा को मजबूत कर आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बने इस पर विचार किया गया। इस अवसर पर अभी हाल ही में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के द्वारा हाड़ौती क्षेत्र मे बाढ़ गृहस्थ जिलों में किए गए दौरो पर कसे गए। तंज पर भी चर्चा हुई। जिस पर प्रदेश मंत्री आरिफ पठान ने बताया कि यह जो तंज कसा गया क्या यह अनुशासनहीनता के दायरे में नहीं आता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के दौरे पर जो तंज कसा गया। इस पर प्रदेश नेतृत्व को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या वह इस दौरे से खुश नहीं है क्या जो काम प्रदेश की सरकार को करना चाहिए था। वह काम हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा ने किया लोगों का दुख दर्द बांटा नीचे ग्राउंड लेवल पर जाकर लोगों से मिली सभी का सहयोग किया 36 कौम के लोगों से मिल उन सबके दुख दर्द बांटे। इस पर प्रदेश नेतृत्व को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि जो काम वसुंधरा राजे सिंधिया ने किया। उससे भाजपा को बहुत ज्यादा मजबूती मिली। जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। तीन दिवसीय दौरे में प्रदेश के जो कार्यकर्ता एवं जनता है। उन सब में एक जबरदस्त उत्साह का माहौल हो गया। इसीलिए मुझे ऐसा लगता है की प्रदेश नेतृत्व को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कि वह वसुंधरा के दौरे से खुश है या नहीं, वर्चुअल मीटिंग में अनिल जी शर्मा संरक्षक, बृज मोहन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, भगवान सिंह जादौन प्रदेशउपाध्यक्ष,दिलिप मित्र महासचिव, शंकर यादव बाबा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, कैलाश नईवाल युवा अध्यक्ष, निर्मल सोनी प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा, नंदलाल भारद्वाज सीनियर सिटीजन अध्यक्ष, एडवोकेट सुषमा पारीक विधी अध्यक्ष, राजकुमार गठेरा एससी अध्यक्ष, रजनीश गुप्ता व्यापार मोर्चा अध्यक्ष, विनोद मीणा एसटी अध्यक्ष, विजय राज, महेश सिंह शेखावत, सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।