7oct-surat-ranka-2

ओम एक्सप्रेस न्यूज. बीकानेर। बीकानेर में नगर विकास न्यास भरपूर विकास कार्य करवा रहा है। 50 करोड़ के कार्य वर्तमान में चल रहे हैं तथा 100 करोड़ के कार्य आने वाले समय में शुरू हो जाएंगे। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने सूरत के तेरापंथ भवन में आयोजित अभिनन्दन समारोह में कही। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि शहर के विकास का जो बीड़ा उठाया है उसे अवश्य पूरा करेंगे।

समाजसेवी हंसराज डागा ने बताया कि जय तुलसी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस अभिनन्दन समारोह में फाउंडेशन के संयोजक हीरालाल मालू, जसकरण चौपड़ा, विनोद चौरडिय़ा, सलील लोढा, सूर्यप्रकाश सामसुखा तथा मनोज सामसुखा सहित सूरत जैन समाज के अनेक गणमान्यजनों ने यूआईटी चैयरमेन रांका का अभिनन्दन किया।

You missed