प्रत्येक नागरिक ले राष्ट्र रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता का संकल्प : डॉ ज्योति किरण
प्रत्येक नागरिक ले राष्ट्र रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता का संकल्प : डॉ ज्योति किरण
प्रत्येक नागरिक ले राष्ट्र रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता का संकल्प : डॉ ज्योति किरण

बीकानेर । रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शहर भाजपा और श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान् में शुक्रवार को एम.एम. स्कूल खेल मैदान में आयोजित ‘रक्षा बंधन सामाजिक सुरक्षा मिलन समारोह’ में बहिनों को दो लाख रूपये दो लाख रूपये तक की सुरक्षा बीमा का तोहफा मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण थीं। उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था दिनोदिन डावाडोल हो रही है तथा भारत आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि देश को विकास के पथ पर ले जाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता के संकल्प लेने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक जिम्मेदार नागरिक की भांति अपने-अपने क्षेत्र के कार्य पूरे मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि भारत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आध्यात्म से ओतप्रोत राष्ट्र है।
डॉ किरण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होने कहा कि आज हम भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त देश की परिकल्पना को साकार करने की ओर अग्रसर हैं। राज्य सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ की सोच के साथ प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में कोई कसर नहीं रख रही हैं। उन्होंने बीकानेर को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और साहित्यिक धरोहर वाला शहर बताया और कहा कि यहां की बहुरंगी संस्कृति पूरे देश में विशिष्ट पहचान रखती है।
डॉ किरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं से इतनी अभिभूत हुईं, कि दर्शक दीर्घा में मौजूद महिलाओं को गले लगा लिया। उन्होंने महिलाओं के रंग-बिरंगे परिवेश को यहां की संस्कृति की विशेष पहचान बताया।
अध्यक्षता करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य में भी ‘रक्षा बंधन सामाजिक सुरक्षा मिलन समारोह’ आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि यह अभिनव पहल है। सरकार महिला सशक्तिकरण की अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा इन योजनाओं से पात्र लोगों को लाभांवित करवाने के प्रयास किए जाएं।
सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ देश की ऐतिहासिक योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष सिर्फ 12 रूपये के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रूपये तक का बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की बैंकिंग और बीमा से जुड़ी सभी योजनाएं आमजन के लिए लाभदायक सिद्ध हो रही हैं। जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ा लोगों को बैंकों से जुड़ने का अवसर मिला तो प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना के रूप में गत दिनों प्रारम्भ हुई तीनों योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी।
शहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि अब तक मंडल स्तर पर ग्यारह शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में बड़ी संख्या में बहिनों का पंजीकरण ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के लिए किया गया है।
इससे पहले अतिथियों ने भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और मक्खन जोशी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महासंपर्क अभियान के डिजीटल प्रदेश प्रभारी और श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के सचिव अविनाश जोशी ने किया। उन्होंने श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के उद्देश्यों तथा अब तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंद किशोर सोलंकी, महापौर नारायण चौपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता भोजराज सोलंकी, कुंती द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र शर्मा, जस्सूसर गेट मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय मौजूद थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज अली भाटी ने आगंतुकों का आभार जताया।
बहिनों को मिला बीमा सुरक्षा ‘प्रमाण-पत्र’
समारोह के दौरान अतिथियों ने लाभांवित बहिनों को ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के बीमा पत्र के साथ-साथ प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा की वयोवृद्ध कार्यकर्ता अस्सी वर्षीया अजीजन अब्बासी और जैनब भाटी का अभिनंदन किया गया तो भाजपा महिला मोर्च की पदाधिकारियों, भाजपा की महिला पार्षदों और अखिल भारतीय विद्यार्थी विद्याथी परिषद की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मोनिका गहलोत, संतोष देवी, रवीना राजपुरोहित, पूनम कंवर, उर्मिला राजपुरोहित, डिम्पल व्यास, विजय लक्ष्मी राठौड़, विमला गहलोत, ज्योति गहलोत, कामिनी आचार्य, रूपम आचार्य, रंजनी रंगा, एकता आचार्य सहित अन्य महिला शक्ति का सम्मान किया गया। आरती आचार्य एवं सुमन गहलोत के नेतृत्व में अतिथियों की कलाई पर राखी बांधी गई।
कार्यक्रम स्थल पर हुआ पंजीकरण
कार्यक्रम स्थल पर ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के तहत काउंटर लगाया गया। लीड बैंक अधिकारी सी.के.शर्मा के नेतृत्व में एसबीबीजे के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में महिलाओं का पंजीकरण किया। कार्यक्रम के दौरान अनवर अजमेरी के नेतृत्व में अहमद हारून कादरी, एम. रफीक कादरी, शिवानी भाटी, प्रेरणा चतुर्वेदी, मोहम्मद इकबाल, उषा जावा आदि ने देशभक्ति सहित रक्षा बंधन से जुड़े गीतों की प्रभावमयी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर उपमहापौर अशोक आचार्य, पार्षद नरेश जोशी, राजा सेवग, शिवकुमार रंगा, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल जोशी, शांति प्रसाद बिस्सा, मोहन सुराणा, प्रदीप उपाध्याय, अशोक शर्मा, मोती लाल हर्ष, मंगल जोशी, नवनीत पुरोहित, पूर्व पार्षद अरविंद किशोर आचार्य सहित भाजपा के विभिन्न मंडलों, मोर्चो के पदाधिकारी तथा महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थीं।