
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दसवीं और प्रवेशिका परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। बेटियों ने दसवीं में फिर शानदार प्रदर्शन किया। दसवीं का कुल परिणाम 78.10 प्रतिशत रहा है।
गंगापुर सिटी की एकता अग्रवाल 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान पर रही। प्रवेशिका परीक्षा में किशोरपुरा सीकर के कमलेश कुमार ने 90.33 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने सुबह 11 बजे दसवीं और प्रवेशिका परीक्षा के नतीजे घोषित किए। दसवीं का कुल परिणाम 78.10 प्रतिशत रहा है।
इसमें छात्राओं का परिणाम 78.41 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 77.87 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले छात्राओं के परिणाम में 12.27 और छात्रों के परिणाम में 11.64 प्रतिशत की बढ़ेातरी हुई है।
दसवीं की मेरिट लिस्ट
